फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर में बैठकर गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। विकासखंड चरखारी के ग्राम टिकरी में निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी व अपर जिलाधिकारी पूनम निगम अचानक ट्रैक्टर से पहुंच गए। जिले में पहली बार अफसरों के ट्रैक्टर से पहुंचने पर ग्रामीण हैरत में पड़ गए। डीएम व एडीएम ने 10 किमी ट्रैक्टर से सफर कर गोशाला का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में देरी होने पर कार्यदायी संस्था से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

बारिश भी जिलाधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण की राह नहीं रोक पाई। जिलाधिकारी व एडीएम महोबा ने खरेला नगर पंचायत की ग्राम टिकरी में निर्माणाधीन गोशाला के निरीक्षण के लिए मार्ग खराब होने के चलते ट्रैक्टर का सहारा लिया। कस्बा खरेला से करीब 10 किमी दूर ग्राम टिकरी की सड़क कच्ची होने और बारिश के चलते कीचड़युक्त हो जाने पर अफसरों ने गाड़ी कस्बे में खड़ी कर दी और ट्रैक्टर से निरीक्षण करने पहुंच गए। खराब मार्ग होने के बाद भी जिलाधिकारी के ट्रैक्टर पर सवार होकर टिकरी पहुंचने से कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, ग्रामीण ट्रैक्टर में बैठे अफसरों को देखकर हैरत में पड़ गए। निरीक्षण दौरान निर्माण कार्य में शिथिलता मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। गोशाला निर्माण में देरी पर अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी ने 15 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ग्राम बारी भी पहुंचे और गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश को शीत लहर से बचाने के लिए तिरपाल लगाने व अलाव जलाने के निर्देश दिए। तीन दिन पहले भी ग्राम बम्हौरी बेलदारान में जिलाधिकारी ने बरसते पानी में छाता लगाकर गांव की गलियों का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें