फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मंडलायुक्त का आदेश बेअसर, तिपाई वाले कांटे से हो रही अनाज की तौल

Mon, 27 Oct 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। गल्ला मंडी के सचिव की सख्ती के बाद भी आढ़ती इलेक्ट्रॉनिक कांटे की बजाय तिपाई में टांगने वाले पुराने कांटे से ही किसानों के अनाज की तौल करा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि पुराने कांटे से अनाज तौलने पर उनके साथ हेराफेरी की जा रही है।
विज्ञापन

विगत दिनों किसान प्रतापभान ने जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त से शिकायत की थी। आरोप था कि शासनादेश के बाद भी कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में इलेक्ट्रॉनिक कांटे की बजाय तिपाई वाले पुराने कांटे से अनाज की तौल की जा रही है। इससे किसानों के साथ हेराफेरी हो रही है। मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने किसान की शिकायत को गंभीरता के साथ लिया था और मंडी सचिव ब्रजेश निगम को फटकार लगाते हुए शासनादेश के अनुपालन कराने के आदेश दिए थे।
मंडी सचिव ने आढ़तियों संग बैठक करके इलेक्ट्रॉनिक कांटे से अनाज तौल करने के निर्देश दिए थे। रविवार को की गई पड़ताल में यह सच सामने आया है। मंडी सचिव ब्रजेश निगम ने कहा कि सोमवार को आढ़तों में जाकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें