फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मंडलायुक्त ने महोबा नगर पालिका के ईओ को किया तलब

Mon, 17 Feb 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नगर पालिका महोबा में विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप सभासदों ने लगाया था। इसकी शिकायत पर मंडलायुक्त ने ईओ को तलब किया है।
विज्ञापन

पालिका महोबा के सभासद संजना सेन, देवकीनंदन, राजेश कुमार, जीशान, अफरोज, फरमान अली, सुनीता, नीलू साहू, ललित कुमार पटेल, रजनी, रजिया खातून, यश चौरसिया आदि ने बांदा पहुंच कर मंडलायुक्त अजीत कुमार को शिकायती पत्र देकर पालिका की अनियमितताओं से अवगत कराया। बताया कि 21 माह में सिर्फ छह बार ही बोर्ड की मासिक बैठक कराई गई। बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों की सूची पालिका व कलक्ट्रेट में चस्पा नहीं की गई जबकि बैठक के तीन दिन के अंदर सूची चस्पा कराए जाने का प्रावधान है। बोर्ड की बैठक होने के बाद कार्यवृत्त पुस्तिका (मिनट बुक) क्लोज नहीं की जाती। मिनट बुक कई दिन तक खुली रहती है। उसमें मनमाने प्रस्ताव लिखे जाते हैं। सभासदों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पालिका ईओ ईओ अवधेश कुमार को 18 फरवरी को तलब किया है। साथ ही मासिक बोर्ड बैठक कार्रवाई विषयक पंजिका, ड्यूटी पर लगाए गए सफाई कर्मचारियों की सूची, सफाई कर्मियों को आउट सोर्सिंग के माध्यम से धनराशि वितरित किए जाने का विवरण, प्रस्तावित व स्वीकृत निर्माण कार्य का विवरण और नगर पालिका की ओर से सफाई व प्रकाश व्यवस्था के संबंध में क्रय की गई सामग्री का वितरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें