फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जिले के प्रभारी मंत्री का मोबाइल हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले के प्रभारी मंत्री का मोबाइल फोन हैक हो गया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया में साझा कर जानकारी दी। साथ ही किसी प्रकार की जानकारी एसपी को देने की बात कही।
विज्ञापन

उप्र सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने सोशल मीडिया में जानकारी दी कि उनका फोन हैक हो गया है। फेसबुक पर किए पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि उनके दोनों नंबर एवं व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। यदि किसी भी तरह का कोई मैसेज आता है तो कृपया सतर्कता के साथ एसपी को सूचना दें। पोस्ट को उनके बेटे चंद्रशेखर ने शेयर किया।
बेटे ने लिखा कि हमारे पिता राज्यमंत्री मनोहरलाल का व्हाट्सअप व दोनों नंबर हैक कर लिए गए हैं। यदि पैसे से संबंधित मैसेज आता है तो एसपी को सूचना दें। उधर, एसपी शशांक सिंह का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। न इस प्रकार की कोई शिकायत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें