फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रभारी मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्यमंत्री मनोहर लाल कोरी ने शनिवार को विकास भवन सभागार में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन




मंत्री कोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में व्यापक बदलाव हुए हैं। कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। अपराधियों में कानून का भय पैदा हुआ है। उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत के बयान की आलोचना की। कोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश का गौरव हैं। उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। ऐसे बयानों से राजनीतिक मर्यादा को ठेस पहुंचती है। अपशब्द बोलने वालों को जनता जवाब देगी।



मंत्री ने अवैध कब्जों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बुलडोजर अभियान कानून के दायरे में चलाया जा रहा है। कोरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के भरोसे पर बात की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 में जनता ने काम को देखकर उन्हें चुना है। इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी और जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें