महोबा। निर्मल भारत अभियान के तहत अब लोहिया ग्रामों में शौचालयों का निर्माण तेज गति से कराया जा रहा है। जिसके लिए प्रति शौचालय के हिसाब से 12 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। कार्यदाई संस्था ग्राम पंचायतें शौचालय का निर्माण करा रहीं हैं। जिले में वर्ष 2015-16 में 4915 शौचालय बनाए जा रहे हैं, जिसके लिए धनराशि भी आवंटित कर दी गई है।
वर्ष 2015-16 में 18 लोहिया ग्रामों में 3815 लाभार्थियों के शौचालय बनाए जाएंगे। जबकि राज्य पोषण मिशन के तहत 17 गांवों में 11 सौ लाभार्थियों के शौचालय बनाए जा रहे हैं। राज्य पोषण मिशन के तहत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व सांसद द्वारा गोद लिए गांव आते हैं। जिला पंचायत राज विभाग ने 5473 शौचालयों का पैसा रिलीज कर दिया है, जिसके चलते शौचालय निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है।
खुले में शौचक्रिया पर लगेगी रोक
जिले मे बनाए जा रहें शौचालयों से खुले में शौचक्रिया पर रोक लगेगी। अब लोगों में शौचालय निर्माण के प्रति रुचि बढ़ी है। पूर्व में घर-घर में शौचालय निर्माण के लिए दी गई धनराशि बेहद कम होने के कारण शौचालयों का निर्माण नहीं हो सका। इस साल प्रति शौचालय 12 हजार रुपये कर दिया गया है।
कब कितनी लागत से बनाए गए शौचालय
वर्ष - लागत
2012-13 - 6074
2013-14 - 2744
2014-15 - 4500
2015-16 - 5473