फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क निर्माण पर विवाद, नायब तहसीलदार को सौंपी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ के ग्राम धवर्रा में बनाई जा रही सड़क विवादों में घिर गई है। ग्रामीणों की मांग पर तहसीलदार कुलपहाड़ ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जैतपुर ब्लाक के धवर्रा ग्राम प्रधान सोनम खरे के नेतृत्व में ग्रामीण संतोष प्रजापति, खेमचंद्र, मुकेश तिवारी, कुलदीप, हलकुट्टी, निजाम आदि ने तहसीलदार कुलपहाड़ को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें ग्राम खमा से धवर्रा स्कूल तक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके आगे धवर्रा मंदिर से धवर्रा स्कूल तक करीब 1,600 मीटर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण के समय आर्मी के कुछ जवान धवर्रा मंदिर पर आकर निर्माण कार्य करने पर रोक-टोक करते हैं। इससे विवाद की स्थित बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव का आवागमन इसी सड़क से होता है। इसलिए सड़क का निर्माण होना चाहिए। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार कुलपहाड़ से कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार प्रमित सचान का कहना है कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें