फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कच्चा मकान गिराते समय मलबे में दबकर दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के परथनिया गांव में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने के बाद कच्चा मकान गिराते समय दिव्यांग मलबे में दब गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परथनिया गांव निवासी बबलू कुशवाहा उर्फ विजय (40) के नाम दिव्यांग कोटे से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। नया निर्माण कराने के लिए दिव्यांग पुराने कच्चे मकान को गिरा रहा था। तभी कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे दिव्यांग मलबे में दब गया। परिजनों व पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत कर दिव्यांग को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में हरपालपुर के पास उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक की पत्नी रामबाई, पांच पुत्रियां अंगूरी, कपूरी, रमा, रागिनी व रक्षा और पुत्र कामता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से मृतक की पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब उसे छह बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें