विश्व विकलांग दिवस पर गुरु नानक वेलफेयर सोसायटी ने शिविर लगाकर विकलांगों को निशुल्क वस्त्र वितरित किए। वस्त्र मिलने से विकलांगों के चेहरों खुशी से खिले नजर आए। शिविर में निरंकारी सेवा दल के अलावा एनएसएस की छात्राएं भी मौजूद रही।
गुरु नानक वेलफेयर सोसायटी के प्रबंधक चरनजीत सिंह ने बताया कि सोसायटी के लोग पिछले डेढ़ माह से शहर के कई स्थानों पर शिविर लगाकर नए पुराने कपड़ों को एकत्र करते आएं है।
इस पुनीत कार्य में शहर वासियों ने खूब सहयोग और वस्त्रों का दान किया। उन्होंने बताया कि वस्त्रों को एक गोदाम में रखकर वस्त्रों की धुलाई कर साफ कराया गया और इनकी पैकिंग कराई गई है। विश्व विकलांग दिवस के मौके पर गुरुवार को शहर के डाकबंगला मैदान में शिविर लगाया गया, जहां पर सोसायटी के अलावा निरंकारी सेवादल कार्यकर्ताओं के अलावा एनएसएस की छात्राओं ने सहयोग किया।
शिविर में दूर दराज से आए विकलांगों को निशुल्क वस्त्र दिए गए, जिससे वह खुश नजर आए। इस मौके पर सुरेश कुमार, हेमराज, बादशाह सिंह, संजू गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, रण विजय सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, विनोद पुरवार, बबली सिंधी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।