फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन टूटी, कई मोहल्ले की आपूर्ति ठप

Fri, 04 Dec 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम के अधिकारियों की उदासीनता के चलते पाइप लाइन टूट जाने से  हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। लाइन फटने से कई मोहल्लों की की पेयजल आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को पानी के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

गुरुवार को बेलाताल रोड पर बनी टंकी से पानी की सप्लाई के लिए निकाली गई मेन पाइप लाइन टूट गई। पाइप लाइन टूटने से जहां हजारों लीटर पानी बर्बाद हुआ वहीं कस्बे के कुल्लाई पहाड़िय़ा, बड़ापरा, दाऊपुरा, बजरंग कालोनी, मनोहरगंज, देवबाग सहित कई मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को पानी के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
 मोहल्ले वासियों का कहना है कि जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन घटिया होने के कारण आए दिन टूट जाती है, जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ता है। मालूम हो कि उर्मिल बांध से बिछाई गई पाइप लाइन एक माह में करीब चार बार टूट चुकी है, जिससे पेयजल आपूर्ति कई-कई दिन तक प्रभावित रहती है।
विज्ञापन

 आए दिन पाइप लाइन टूटने के कारण श्रीनगर कस्बे के अलावा सलारपुर, सिजरिया, डिगरिया, सिजवाहा सहित महोबा शहर वासियों को भी पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। जल निगम के सहायक अभियंता सुनील तिवारी का कहना है कि पाइप लाइन टूटने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल टीम लगाकर सुधार कार्य शुरू करा दिया है और शुक्रवार से पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें