महोबा। रेलवे की ओर से महोबा कार्यालय में कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान 20 पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी किए गए।
उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर विशेष रूप से इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के लिए लगाया गया। इस दौरान कर्मचारियों व पेंशनर्स को उम्मीद कार्ड जारी किए गए। साथ ही 20 पेंशनर्स के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी किए गए। कर्मचारियों को रेलवे सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। शिविर में 18 शिकायतें आईं। जिन पर उचित कार्रवाई करते हुए शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया।
इस मौके पर शिवसिंह राजपूत, मुख्य कर्मचारी एवं हित निरीक्षक एसके श्रीवास, अतुल अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक बांदा अनिल कुमार, कनिष्ठ लिपिक अभिषेक परिहार आदि मौजूद रहे।