बॉर्डर में पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए डीआईजी दीपक कुमार
- फोटो : MAHOBA
महोबा/अजनर। चित्रकूट धाम मंडल बांदा के पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के साथ बुधवार को जिले की सीमाओं का निरीक्षण किया। अफसरों ने पुलिस कर्मचारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने यूपी-एमपी की सीमा बिजौरी, चौका-सौरा और कैमाहा बॉर्डर पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से जानकारी ली। मध्य प्रदेश से आने वाले किसी भी वाहन को अंदर न आने देने के निर्देश दिए। मौकेे पर सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह, सीओ चरखारी दिनेश यादव, थानाध्यक्ष अजनर राधेबाबू, थानध्यक्ष श्रीनगर वीरेंद्र सिंह रहे।