पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी के ग्राम कोनिया में एक किशोरी ने अपने कमरे की छत के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन खेत पर काम करने गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आत्महत्या का कारण पता करने में जुटी है।
कोनिया निवासी सोमवती (16) पुत्री चंद्रभान मंगलवार दोपहर घर पर थी। परिजन खेत पर गए थे। सोमवती ने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर शाम घर पहुंचे परिजनों ने सोमवती को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो थाना पनवाड़ी पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता ने बताया कि किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था। बेटी ने आत्महत्या क्यों की, यह किसी की समझ नहीं आ रहा है।