फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से महिला समेत तीन लोगों की मौत

Fri, 04 May 2018 11:12 PM IST
mahoba
विज्ञापन
xउपचार के लिए जुटी मरीजों की भीड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा। भीषण गर्मी के चलते डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को डायरिया से पीड़ित एक महिला  समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग उल्टी दस्त से जूझ रहे है। जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज डायरिया और बुखार से पीड़ित आ रहे है।  
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से बदले मौसम के मिजाज के चलते उमस भरी गर्मी से डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। थाना खन्ना के ग्राम ग्योड़ी में डायरिया के प्रकोप से एक दर्जन लोग पीड़ित है। इसकी चपेट में आकर रामसिंह 80 की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गईञ जबकि हलकुट्टा, रामहेत, किशोरी, लक्ष्मण, अंशु, सहित 12 लोगां को उल्टी दस्त की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
इसी तरह भटीपुरा निवासी किशनराम 70 पिछले दो दिनों से डायरिया से पीड़ित था। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई। शेखूनगर निवासी रश्मि 35 भी डायरिया की चपेट में आकर मौत का शिकार बन गई। इसी मोहल्ले के सुखलाल 75, भल्लू 32, राजन 40 समेत आधा दर्जन लोग डायरिया से पीड़ित है। मौसम के बदले मिजाज से उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. उदयवीर सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें