फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि

Thu, 26 Mar 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 01 परिचय-मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में पूजा-अर्चना करते भक्त। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
-हवन यज्ञ व पूजन कर मां के दरबार में टेका माथा
विज्ञापन




महोबा। चैत्र नवरात्र पर घर-घर में कन्याभोज और धार्मिक अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। हर कोई मां की भक्ति में लीन है। बुधवार को भक्तों ने मां के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका, काली माता, विंध्यवासिनी, माहेश्वरी माता, कबरई के प्राचीन पांच पहाड़ी मंदिर, चरखारी के मदारन देवी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों की भीड़ जुटी। पूजा-अर्चना कर भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेका। महोबा के अलावा बुंदेलखंड के विभिन्न जनपदों व मध्यप्रदेश के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, नौगांव आदि स्थानों से भी बड़ी संख्या में भक्त बड़ी चंद्रिका मंदिर पहुंचकर मां के दरबार में माथा टेकने के बाद मेले का आनंद उठा रहे हैं। मंदिर में सुबह-शाम होने वाली आरती में भक्तों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकाली की प्रतिमा स्थापना को लेकर निकली भव्य रथ यात्रा

बेलाताल। कस्बा जैतपुर के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित पंचमुखी मंदिर में मां महाकाली की स्थापना को लेकर भव्य रथ यात्रा निकाली गई। महाकाली को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। मंदिर के महंत चंदू दद्दा ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से महाकाली की स्थापना की जा रही है। नवरात्र के पहले दिन से मंदिर में हवन-पूजन चल रहे हैं।

फोटो 25 एमएएचपी 01 परिचय-मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में पूजा-अर्चना करते भक्त। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें