फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अब ऑनलाइन होगा टीकाकरण न कराने वालों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। टीकाकरण न कराने वालों का विवरण अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। इसको लेकर जिला स्तर पर तैयारियां की शुरू कर दी गई है। इसके बाद टीकाकरण न कराने वालों को समझा-बुझाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया अब तक टीकाकरण न कराने वालों का ब्योरा रजिस्टर पर दर्ज किया जाता था। इसके बाद आशा वर्कर्स आदि से टीकाकरण के लिए प्रेरित करते थे। टीकाकरण का ब्योरा ऑनलाइन न होने से उच्चाधिकारियों तक इसकी जानकारी नहीं होती थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण न कराने वालों का ब्योरा अब यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। टीकाकरण न कराने वालों को कई स्तर से समझा-बुझाकर प्रेरित किया जाएगा। जैसे ही वह टीकाकरण कराएंगे वैसे ही पोर्टल पर संबंधित जानकारी अपलोड की जाएगी। इससे टीकाकरण को लेकर हर स्थिति में पारदर्शिता बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें