फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लहचूरा से धसान नदी में छोड़ा 7,800 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
फोटो 09 एमएएचपी 09 परिचय-लहचूरा बांध के डेढ़ फीट की ऊंचाई से दो गेट खोलकर छोड़ा जा रहा अतिरिक्त
विज्ञापन
-डेढ़ फीट की ऊंचाई से खोले गए बांध से दो गेट, अर्जुन नहर में भी छोड़ा 400 क्यूसिक पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध का जलस्तर अचानक बढ़ गया। हालात को देखते हुए बांध के दो फाटक खोलकर 24 घंटे में 7,800 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। सिंचाई विभाग की ओर से लहचूरा बांध की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही दो-दो घंटे के अंतराल में बांध के जलस्तर की नाप कर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
लहचूरा बांध पहले से ही पूरी तरह लबालब है। बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर और अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है जबकि वर्तमान में बांध का जलस्तर 182.30 मीटर पहुंच गया है। लहचूरा बांध में जनपद झांसी के बांधों से छोड़ा जा रहा पानी आ रहा है। बांध में क्षमता से अधिक पानी आता देख दो फाटक डेढ़ फीट की ऊंचाई से खोलकर 24 घंटे में 7,800 क्यूसेक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

धसान नदी जनपद हमीरपुर से गुजरी बेतवा नदी में मिलती है। इससे यह पानी बेतवा नदी में पहुंचेगा। ऐसे में बेतवा नदी का भी जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही लहचूरा बांध से अर्जुन सहायक नहर में भी 400 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। अर्जुन सहायक नहर के माध्यम से यह पानी तहसील चरखारी क्षेत्र स्थित अर्जुन बांध में पहुंचेगा। इससे अर्जुन बांध का भी जलस्तर बढ़ने की संभावना है। उधर, लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि इस समय बांध पूरी तरह लबालब है। बांध की लगातार निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त पानी को डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


नदी किनारे बसे 15 गांवों में अलर्ट
महोबा। धसान नदी के आसपास स्थित 15 गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सचेत किया गया है। जनपद महोबा के काशीपुरा, लिलवा, कोटरा, रिपनौर, बीहट, नगाराघाट, स्योढ़ी, सलैया, धरवार और झांसी जिले के लहचूरा, बरौडा, असपुरा, झारखंड व सुजातपुर गांव में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को नदी के पास आने से रोका गया है। साथ ही विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें