फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अतिवृष्टि से खराब फसलों का सर्वे कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Tue, 22 Jul 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अतिवृष्टि से खराब हुईं फसलों का सर्वे कराने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद मेंं डीएम गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपकर सर्वे कराने और किसानोंं को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के महामंत्री ईश्वरी प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में हरीहर दीक्षित, इशहाक खान, श्यामलाल कुशवाहा, माधुरी दीक्षित, द्रौपदी, बाबूलाल कुशवाहा, मान बहादुर आदि ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि जिले में अतिवृष्टि से किसानों की फसलें खराब हुई हैं। इसके साथ ही काफी संख्या में कच्चे मकान भी गिर गए हैं। इससे किसान परेशान है। इसलिए नुकसान का पूरे जिले में सर्वे कराया जाए और राहत राशि दी जाए। उन्होंने पनवाड़ी ब्लाक के पहाड़िया गांव के हनुमान मंदिर की जमीन से कब्जा हटवाने, कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के रिवई गांव में खराब ट्रांसफार्मर दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें