फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बिजली कटौती से नाराज छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए छात्रों ने सड़कों पर उतर कर सूबे के मुख्यमंत्री की होर्डिंग और पोस्टर फाड़ दिए और जमकर नारेबाजी की। गुस्साए छात्रों ने घूम-घूम कर बुकलेट और पोस्टर फाड़े।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में पिछले एक माह से बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। रात में की जा रही बिजली की कटौती से जहां लोगों की नींद हराम है, वहीं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने से गुस्साए जीआईसी के छात्र मंगलवार को सड़कों पर उतर आए और बिजली समस्या को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। गुस्साएं लोगों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव की होर्डिंग और पोस्टर फाड़ दिए । छात्रों का इसके बाद भी गुस्सा शांत न होने पर छात्रों ने तहसील चौराहे पर छतरी पर लगे सपा नेताओं के पोस्टर चढ़कर फाड़ दिए और जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों के समझाने पर छात्रों ने एक नहीं मानी। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर शुक्ला ने पुलिस फोर्स के प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दौड़ा लिया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली समस्या का निराकरण न होने परन वह शांत नहीं बैठेंगे।
 
 छात्र छात्राओं के खिलाफ दर्ज हुए थे मुकदमे
बिजली समस्या को लेकर लड़ाई लड़ने वाले दो दर्जन छात्र आज भी कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं। एक साल पहले बाबू रमेश्वर सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कालेज के सामने बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर जाम लगा दिया था, जिससे दो दर्जन से ज्यादा छात्र छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी तरह महोबा में नागरिकों ने बिजली के विरोध प्रदर्शन किया था, जिस पर कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिन छात्रों के खिलाफ आज भी न्यायालय में मुकदमा चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें