फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डीएपी और यूरिया की आपूर्ति बढ़ाने की मांग

Tue, 23 Sep 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। एसडीएम शिवध्यान पांडेय और सीओ अरुण कुमार सिंह को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। बताया कि किसान खाद की कमी से परेशान है। समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामखिलावन, ईश्वर प्रसाद तिवारी, मो. कमर, बाबूलाल, हरीशंकर, श्याम सुंदर, रामकुमार शुक्ला, बालादीन, द्रोपदी, महबूब खान, जगतपाल आदि ने कहा कि सभी समितियों में डीएपी व यूरिया की आपूर्ति कम हो रही है। इसकी और अधिक पूर्ति की जाए। कृषि विभाग से रबी फसल की बोआई के लिए बीज की किट का वितरण कराया जाए।
फसल बीमा में घोटाला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। फसल की क्राॅप कटिंग कराकर ही बीमा कंपनी से बीमा कराया जाए। उन्होंने जिले की सभी मंडियों में नीलामी चबूतरा खाली करवाकर खुली नीलामी कराए जान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें