फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पुराने थाने के खंडहर भवन को गिराने की मांग

Sun, 03 Aug 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बे के सदर बाजार में झंडा चौराहा पर स्थित पुराने थाने के खंडहर हो चुके भवन को गिराने की मांग की गई है। बारिश में खंडहर भवन के धराशायी होने और दुर्घटना की आशंका व्यक्त करते हुए व्यापार मंडल ने इसके लिए डीएम गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के आलोक खरे, रामबाबू गुप्ता, अनिल सोनी, रामजी सोनी, गुलेशर ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि वर्ष 1982 से पहले कस्बे के पुलिस थाने का संचालन सदर बाजार स्थित रियासतकालीन भवन में होता था। नया भवन के बनने के बाद इस स्थान पर सीओ ऑफिस संचालित होने लगा। जब यह भवन खंडहर में तब्दील होने लगा तो सीओ ऑफिस भी तहसील परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया।
इसके बाद से इस खंडहर भवन के कई हिस्से ध्वस्त होकर गिर चुके हैं लेकिन दो मंजिला खंडहर के बाहरी हिस्से की दीवार जर्जर स्थिति में है। यह कस्बा का सबसे भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र है। बारिश से इस दीवार के गिरने से बड़ी दुर्घटना की भी आशंका है। इसे देखते हुए भवन को सुरक्षित तरीके से गिराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें