फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बेलाताल स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

Wed, 20 Aug 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी क्षेत्र के सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने बेलाताल रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी व तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से की है। उन्होंने रेल मंत्री को सौंपे ज्ञापन में बताया कि इन ट्रेनों का ठहराव शुरू कराया जाता है तो क्षेत्र के 60 से 70 गांवों के लोगों को आवाजाही में आसानी होगी।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि बेलाताल रेलवे स्टेशन पर स्थानीय लोगों की ओर से उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस और तुलसी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की जा रही है। इस क्षेत्र के लिए रेलवे ही यातायात का एक मात्र साधन है। बेलाताल रेलवे स्टेशन पर सुबह 6.45 से दोपहर दो बजे बीच ग्वालियर, आगरा, आदि दिशा के लिए किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं है। खजुराहो, भोपाल, अयोध्या, मुंबई, गया आदि स्थानों पर जाने के लिए भी सीधी ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। इन ट्रेनों का ठहराव बेलाताल स्टेशन पर किया जाता है तो क्षेत्र के आसपास के गांवों के लोगों को इलाज व व्यापार के लिए झांसी, ग्वालियर जाने में आसानी होगी। साथ ही प्रयागराज और अयोध्या आदि तीर्थ स्थल पर आने-जाने की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें