फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मूंगफली बीज वितरण में अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-चरखारी विधायक ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। मूंगफली बीज वितरण में अनियमितताओं और संभावित भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है। महोबा विधायक के बाद अब विधायक चरखारी बृजभूषण राजपूत ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कृषि मंत्री को भेजे पत्र में विधायक ने कहा कि मूंगफली बीज वितरण में गंभीर अनियमितताओं व संभावित भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। शिकायतों में गंभीर तथ्य सामने आए हैं। शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पात्र किसानों को प्रति हेक्टेयर मूंगफली का एक क्विंटल बीज उपलब्ध कराया जाना था लेकिन वितरण में भारी अनियमितता बरती गई। किसी किसान को 80 किलो तो किसी को मात्र 20 किलो बीज वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बीज घोटाले के खिलाफ किसान संगठनों ने बुलंद की आवाज
चरखारी। किसान संगठनों ने किसान बीमा घोटाले की तरह मूंगफली बीज किट घोटाले की जांच की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। बुंदेलखंड किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश कुमार पाठक, जय जवान जय किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत और किसान संघ भारत भूमि के रामकिशुन शर्मा, जगदीश सिंह परिहार समेत बड़ी संख्या में सदस्यों ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बीज किट वितरण के घोटाले की जांच कराने की मांग की। कहा कि किसानों को उनका हक दिलाया जाए। यदि ऐसा नहीं तो किसान संगठन आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें