पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के स्व. रामेश्वर दयाल स्टेडियम में चल रहे पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पहला सेमी फाइनल दतिया मध्य प्रदेश और दिल्ली की टीम के बीच हुआ। दिल्ली की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल मुकाबले की शुरूआत मुख्य अतिथि हाजी नईम व देवगनपुरा के ग्राम प्रधान संतोष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर दतिया ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दतिया की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और 113 रन बनाकर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। जवाब में उतरी दिल्ली की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की और पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे दिल्ली पांच विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची। अंपायर की भूमिका शाबू काजी और मिन्हाज हाशमी ने निभाई। इस मौके पर अमन शर्मा आदि मौजूद रहे।