फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: टोल टैक्स काटने में देरी पर बवाल, ग्रामीण को बंधक बनाकर पीटा

Mon, 24 Nov 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना महोबकंठ के बम्हौरीकुर्मिन के पास स्थित टोल प्लाजा में टैक्स काटने में हो रही देरी को लेकर बवाल हो गया। बस में सवार एक ग्रामीण से बहस के बाद टोलकर्मी ने साथियों के साथ मिलकर कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने टोलकर्मी समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौका गांव निवासी रामअवतार कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 नवंबर को वह पटेल जयंती पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए बस से कस्बा कुलपहाड़ जा रहा था। उनकी बस बम्हौरीकुर्मिन स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंची तो बस का टोल टैक्स कटने में देरी हो रही थी। इस पर उसने टोलकर्मी धर्मेंद्र से जल्द टोल टैक्स काटने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर धर्मेंद्र भड़क गया और गिरेबान पकड़कर उसे पास में बने एक कमरे में ले गया। वहां उसने दो अन्य साथियों के साथ उसकी बेरहमी से पिटाई की। उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष महोबकंठ विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर धर्मेंद्र व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें