फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग के लिए दीपांश ने किया क्वालीफाई

Sat, 30 Aug 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। मध्यप्रदेश की ओर से आयोजित 28वीं शूटिंग प्रतियोगिता में कस्बे के दीपांश दीक्षित ने 10 मीटर एयर राइफल मेंं बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। महज 13 साल की उम्र में दीपांश ने यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर के पूर्व प्रधान अमित दीक्षित के भतीजे दीपांश दीक्षित ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्री-नेशनल इवेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। दीपांश की इस कामयाबी से कस्बे में जश्न का माहौल है। चाचा अमित दीक्षित ने बताया कि भतीजा छतरपुर में रहकर एयर राइफल की तैयारी कोच के जरिए करता रहा। वह अपनी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंचा है। दीपांश ने अपनी सफलता का श्रेय चाचा अमित दीक्षित, पिता संदीप दीक्षित व परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें