फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: हाईवे पर अनियंत्रित स्लीपर बस खाई में घुसी, बाइक सवारों को बचाने में हुआ हादसा, बाल-बाल बचे यात्री

Fri, 29 Aug 2025 04:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba Accident News: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बाइक सवारों को बचाने में स्लीपर बस खाई में घुस गई। हादसे में यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
mahoba road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरवारा गांव के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। गनीमत रही कि बस में केवल पांच यात्री सवार थे और सभी बाल-बाल बच गए। वहीं, दुर्घटना में बस क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से सवारियां भरकर शुक्रवार की दोपहर निजी स्लीपर बस महोबा आ रही थी। पनवाड़ी में अधिकांश यात्री उतर गए। केवल पांच यात्री ही महोबा आ रहे थे।

विज्ञापन

तभी हाईवे पर भरवारा गांव के पास सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा। इससे बस सड़क किनारे गहरी खाई में घुस गई। सड़क किनारे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए राहत कार्य में सहयोग किया। सभी यात्रियों को किसी तरह बस से बाहर निकाला गया। किसी को गंभीर चोट न आने पर सभी ने राहत की सांस ली। बस चालक दिलीप ने बताया कि बाइक सवारों को बचाने में हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें