फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नाला निर्माण के बाद मलबा हटाना भूले, फैलेगी गंदगी

विज्ञापन
फोटो 30 एमएएचपी 05 परिचय-कीरत सागर के पास नाला निर्माण के बाद इस तरह सड़क किनारे पड़ा मलबा। संव
विज्ञापन
- चरखारी रोड पर बड़े पैमाने पर जमा है मलबा
विज्ञापन

फोटो 30 एमएएचपी 05 परिचय-कीरत सागर के पास नाला निर्माण के बाद इस तरह सड़क किनारे पड़ा मलबा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शहर के चरखारी रोड पर कीरत सागर के पास नाला निर्माण के बाद नगर पालिका मलबा हटाना भूल गई है। नाला निर्माण हो जाने के बाद भी मलबे का ढेर लगा है। बारिश होने पर गंदगी फैलेगी।
कीरत सागर की बाउंड्री से सटे नाले को तोड़कर अधिक ऊंचा व चौड़ा नाला करीब एक महीने पहले बनाकर तैयार किया गया। नाले को ढकने के लिए पत्थर के ढक्कन भी बनाकर रख दिए गए हैं। यह निर्माण कार्य नगर पालिका की ओर से कराया गया है। निर्माण के समय नाला खोदाई हुई थी और निकाला गया मलबा सड़क के किनारे छोड़ दिया गया। वर्तमान में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन मलबा वहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश अहिरवार, सूरज सिंह ने बताया कि मलबा काफी समय से पड़ा है। सड़क का किनारा होने के कारण बारिश में यह मलबा कीचड़ के रूप में बहकर सड़क पर आएगा। क्योंकि, दूसरी ओर बने नाले की ऊंचाई काफी है। ऐसे में यहां पर पानी भी जमा होगा। बारिश से पहले अगर मलबा नहीं हटता है तो करीब 150 मीटर के दायरे में पड़े मलबे से गंदगी होना निश्चित हैं। नगर पालिका के सफाई प्रभारी रामसेवक का कहना है कि सड़क किनारे रखे मलबे को शीघ्र हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें