फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण कार्य के दौरान कालेज की छत का मलबा गिरा, छात्राओं में मची भगदड़

विज्ञापन
कॉलेज की छत का गिरा मलबा - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के अखंड इंटर कॉलेज के जर्जर भवन में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शिक्षण कार्य के दौरान विद्यालय के एक कक्षा की छत का मलबा अचानक भरभरा कर गिर गया। जिससे कक्षा में मौजूद छात्राओं में भगदड़ मच गई। हालांकि छात्राओं के बाल-बाल बच जाने पर सभी ने राहत की सांस ली। घटना के बाद छात्राओं में खासी दहशत नजर आई।
विज्ञापन

अखंड इंटर कॉलेज में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब कॉलेज के कक्ष संख्या चार की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। घटना के समय कक्षा में कोई शिक्षक नहीं था जबकि दो दर्जन से अधिक छात्राएं बैंठी थीं। जैसे ही मलबा गिरा छात्राओं में भगदड़ मच गई। अचानक शोर-शराबा मचाते हुए बाहर निकल रही छात्राओं को देखकर अन्य कक्षों में मौजूद छात्राओं में भय व्याप्त हो गया। गनीमत रही कि जिस हिस्से का मलबा गिरा उस स्थान पर छात्राएं नहीं बैठी थी और शिक्षक व छात्राओं के टेबल बेंच के बीच का स्थान खाली था।
कक्षा में मौजूद छात्राओं ने बताया कि सोमवार को भी छत से मलबे के कुछ टुकड़े गिरे थे। जिसे कॉलेज प्रबंधन ने नजरअंदाज कर दिया। जिससे यह घटना हुई। छात्रा आरती, प्रीति, रोशनी, वंदना आदि ने बताया कि घटना के समय कक्षा 9वीं की क्लास चल रही थी। घटना को लेकर अभिभावकों में भी नाराजगी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवध बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि छत ईंटों से बनी थी, जो बहुत पुरानी है। सोमवार को कुछ टुकडे़ गिरने पर उस कमरे के बच्चे दूसरी जगह बैठाए गए थे। किसी प्रकार का शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें