फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना जानवर भगाने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

विज्ञापन
मृतक प्रयागराज की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर में अन्ना पशु एक-दूसरे की तरफ भगाने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी और कुल्हाड़ी चलने से प्रधान के चाचा की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे गुट के भी चार लोग लहूलुहान हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम सलारपुर में प्रधान के दरवाजे पर अन्ना पशु डेरा जमाए थे। तभी उसके चाचा प्रयागराज ने अन्ना पशुओं को भगाया। सारे अन्ना पशु हरगोविंद के दरवाजे पर पहुंच गए। उसने अपने दरवाजे से भगाया तो अन्ना पशु फिर प्रधान के दरवाजे पर पहुंच गए। इस पर प्रधान के चाचा प्रयागराज ने विरोध किया। जिससे दोनों गुटों में लाठी-डंडें और कुल्हाड़ी चलने लगे। जिससे प्रधान का चाचा प्रयागराज राजपूत (70) की मौके पर मौत हो गई जबकि धरमपाल (45) पुत्र प्रयागराज, ऊषा (40) पत्नी धरमपाल, अनुरोध (22) पुत्र धरमपाल घायल हो गए। धरमपाल की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।
दूसरे गुट से सुशीला (45) पत्नी हरगोविंद, हेमंत (20), लाल सिंह (25), हरगोविंद (50) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी नाजुक हालत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट मृतक की बहू ऊषा ने सरोज पत्नी सूरज यादव, लीलावती पुत्र हरगोविंद, सूरज यादव, भान सिंह, हेमंत यादव, लल्लू यादव और हरगोविंद यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ थाना श्रीनगर में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें