फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूलता मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। थाना खरेला के ग्राम अनघौरा में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका का शव मकान के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतका के पिता ने दहेज की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करने व मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम अनघौरा निवासी जानकी (30) पत्नी छत्रपाल मंगलवार की शाम घर पर थी। देर शाम जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी गई। बुधवार की सुबह पहुंचे मृतका के पिता सीताराम निवासी जुझार ने पुत्री की मारपीट कर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया।
कोतवाली में दी तहरीर में मृतका के पिता ने बताया कि उसने वर्ष 2012 में अपनी पुत्री की शादी की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। कई बार मामले में समझौता हुआ लेकिन मारपीट व प्रताड़ित किए जाने की बात पुत्री द्वारा लगातार बताई जाती रही। उसने पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मृतका के एक पुत्री खुशी (05) है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें