फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 27 May 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
घटनास्थल पर परिजनों से जानकारी लेतीं अपर एसपी वंदना सिंह। संवाद - फोटो : घटनास्थल पर परिजनों से जानकारी लेतीं अपर एसपी वंदना सिंह। संवाद
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के गुढ़ा मार्ग पर सोमवार की सुबह तीन दिन से लापता युवक का शव खेत पर पड़ा मिला। अपर एसपी और सीओ ने फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल की जांच करते हुए परिजनों से जानकारी ली। मां व भाई ने जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। अपर एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

कस्बा जैतपुर के रानीपुरा निवासी मंगल (25) शादी समारोहों में दोना-पत्तल उठाने का काम करता था। 23 मई को वह एक शादी में खिरियाकलां गांव गया था। तब से घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
सुबह करीब नौ बजे जब लोग खेतों की ओर गए तो गुढ़ा मार्ग से 300 मीटर अंदर खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। भाई कल्लू ने मृतक की शिनाख्त बड़े भाई मंगल के रूप में की। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ हर्षिता गंगवार और थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई कल्लू व मां गुड्डो ने बताया कि उनका गांव में कुछ लोगों से जमीन का विवाद चलता था। इसी के चलते बेटे की हत्या की गई है।
अपर एसपी का कहना है कि एक खेत में शव मिलने की सूचना पर फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें