फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न करने पर दबंगो ने जेई को धुना

Mon, 17 Aug 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 लघु सिंचाई विभाग में दबंगों ने एक अवर अभियंता की कार्यालय में घुसकर पिटाई कर दी। इससे गुस्साए इंजीनियर्स डिप्लोमा महासंघ ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है, साथ ही मंगलवार को लघु सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल किए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात अरुण सिंह कार्यालय में कामकाज कर रहे थे। तभी  चार लोगों ने कूप निर्माण का भुगतान कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। नियम विरुद्ध होने से जेई द्वारा मना करने व भुगतान करने से इंकार करने से गुस्साए दबंगों ने जेई की कार्यालय के अंदर जमकर मारपीट की। अवर अभियंता अरुण सिंह ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच उपरांत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर इंजीनियर्स डिप्लोमा महासंघ ने मुकदमा दर्ज न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। वहीं लघु सिंचाई विभाग ने कार्य बहिष्कार किए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें