फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देकर असलहा बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Mon, 17 Aug 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला सादराय में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई कर असलहा बनाने की फैक्ट्री का फंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके  से रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केके गहलौत के निर्देश पर चलाए जा रहे छापामार अभियान के तहत सोमवार को थानाध्यक्ष धर्मराज यादव, एसआई आकाश, सब इंस्पेक्टर बीके तिवारी ने पुलिस के साथ एक असलहा बनाने की फैक्ट्री में छापा मारा। जहां पर पुलिस ने तीन बने हुए तमंचे कुछ अधबने तमंचे, असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए। साथ में मौके से संचालक रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पु़लिस ने इसी मोहल्ले के इंद्रपाल के यहां छापा मारा। जहां से असलहा बनने के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें