अजनर (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत घंघौरा में चल रहे बांके बिहारी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले दौरिया क्रिकेट क्लब ने घंघौरा को 38 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए घंघौरा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट खोकर 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घंघौरा क्रिकेट क्लब की टीम 12 ओवर में 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अंपायर की भूमिका निखिल और अंकित ने निभाई जबकि कमेंट्री आशाराम व हिमांशु ने की। अतिथि निर्दोष दीक्षित, अनिल तिवारी, बृजेंद्र राजपूत और अजय रावत ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी सौंपी। इस मौके पर आयोजक हेमंत कुमार, किशुन कुशवाहा, जितेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।