फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सदन में एमएलसी ने उठाया महोबा में खनिज यूनिवर्सिटी बनाए जाने की मांग

Fri, 13 Feb 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। वीर आल्हा-ऊदल की नगरी महोबा में खनिज यूनिवर्सिटी बनाए जाने की मांग अब जोर पकड़ गई है। एमएलसी व चरखारी निवासी जितेंद्र सिंह सेंगर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर विधान परिषद सदन का ध्यान आकर्षित कराया।
विज्ञापन

एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान नियम 115 के तहत मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हर जिले में एक यूनिवर्सिटी बनाई जाने की सहमति प्रदान की जा चुकी है। जनपद महोबा के अंतर्गत वन डिस्ट्रिक्ट वन यूनिवर्सिटी में खनिज न्यास के धन से खनिज यूनिवर्सिटी की स्थापना कराई जाए। जनपद महोबा गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि रही है।
महोबा शिक्षा और संसाधन के मामले में सर्वाधिक पिछड़ा है।इससे महोबा का विकास नहीं हो पा रहा है। महोबा खनिज बाहुल्य जिला है। यह करोड़ों रुपये का वार्षिक राजस्व जाता है। महोबा में जनहित व किसानों के हित और प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से क्षेत्र की जनता के रोजगार को दृष्टिगत रखते हुए खनिज न्यास के धन से खनिज यूनिवर्सिटी की स्थापना जरूरी है। सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह ने शासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें