फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: खाकी के रौब के चलते दरोगा ने दुकानदार को किया लहूलुहान

विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराता दुकानदार - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। थाना खन्ना के सब इंस्पेक्टर अंबुज शर्मा ने बाजार में राखी दुकानदार पर सामाजिक दूरी का अनुपालन न करने की बात कह उस पर मोबाइल से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला बिगड़ता देख दरोगा दुकानदार को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना ले गया। जहां पर मरहम पट्टी के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। दरोगा की इस तानाशाही से लोगों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि तीन माह पहले महोबा कोतवाली में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात अंबुज शर्मा ने ही मंडी समिति महोबा में भीड़ देखकर व्यापारियों की डंडे से पिटाई कर दी थी। इस पर पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। कुछ दिन पहले बहाल होने के बाद उन्हें थाना खन्ना भेजा गया। जहां पर उन्होंने राखी दुकानदार को लहूलुहान कर दिया। एसपी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें