फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: निजी दुकानों पर 1,800 रुपये में मिल रही डीएपी, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। रबी की बोआई के पीक सीजन में किसान डीएपी खाद के लिए परेशान हैं। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। समितियां बंद होने से किसानों को निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है जहां निर्धारित दर 1,350 रुपये प्रति बोरी की जगह 1,700 से 1,800 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। समय पर खाद न मिलने और महंगे दामों पर खरीदारी से किसानों की लागत बढ़ रही है।
विज्ञापन

खाद की किल्लत किसानों के लिए हर साल की समस्या बन गई है। रामदयाल, विनोद, पप्पू, हरिदास, हल्कू आदि किसानों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से वे डीएपी के लिए सहकारी समितियों पर निर्भर हैं। बोआई के समय समितियों में ताले लटकने से खुले बाजार में मांग बढ़ गई है।
वहां पर्याप्त खाद भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अधिक कीमत वसूलने के साथ नकली खाद की बिक्री की आशंका भी बनी है। उधर, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा का कहना है कि खाद की ओवररेटिंग की शिकायत पर तीन निजी दुकानों को निलंबित किया जा चुका है। लगातार जांच की जा रही है। अधिक दर पर खाद बेचने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें