फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जांच के नाम पर छोटे व्यापारियों का बंद हो उत्पीड़न

विज्ञापन
फोटो 02 एमएएचपी 07 परिचय-एडीएम वित्त इंद्रनंदन सिंह को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
महोबा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से जांच व सैंपलिंग के नाम पर छोटे व्यापारियों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए सपा व्यापार सभा ने सोमवार को विरोध जताया। जिलाध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी वित्त इंद्र नंदन सिंह के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें अनावश्यक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि दिवाली से पहले हलवाई, मिठाई विक्रेता, परचून दुकानदार और फुटकर व्यापारियों को जांच के नाम पर भयभीत किया जा रहा है। इससे उनकी आजीविका व कारोबार प्रभावित हो रहा है। संगठन ने अधिकारियों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और पारदर्शिता के साथ सैंपलिंग करने के निर्देश देने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष कुंभकरण यादव ने कहा कि मिलावटखोरी रोकना जरूरी है, संगठन इसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का समर्थन करता है। हालांकि इसकी आड़ में ईमानदार दुकानदारों का उत्पीड़न उचित नहीं है। यहां पर प्रेम विश्वकर्मा, जीतू यादव, अवधेश रैकवार, रमेश अग्रवाल, धर्मेंद्र अतरौलिया, हरनाम प्रजापति, जितेंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें