फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दाो घायल

Tue, 04 Aug 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए जिला  अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मुख्यालय से जुड़े पठा गांव में एक युवक ने गृह कलह से तंग होकर विषैला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। युवक को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत में सुधार है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पठा निवासी विजय (16) पुत्र रामशरण ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। थाना खरेला के ग्राम परथनिया निवासी सावित्री (40) पत्नी हीरालाल सड़क किनारे से घर जा रही थी। तभी  पीछे से आ रहे बाइक सवार ले महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।  महिला को राहगीरों ने खरेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सिर और शरीर पर अधिक चोट होने के कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी तरह कस्बा खरेला के मुहाल मानिक निवासी धनप्रताप उर्फ पप्पू नामदेव पिता मइयादीन के साथ बाइक से घर लौट रहा था।  तभी पूछा बस स्टैंड समीप सड़क पार करते समय अचानक सुअर के आ जाने से टकराकर गिर गया। तेज गति से बाइक के टकराने से पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें