संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
थाना महोबकंठ के नैपुरा गांव निवासी रेखा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात आठ बजे वह घर पर थी। तभी लोचन, महेंद्र व दिनेश वहां आए और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे रेखा गंभीर रूप से घायल हो गईं। मारपीट में उसका मंगलसूत्र भी गायब हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में कस्बा कुलपहाड़ के कठवरिया निवासी रामनरेश ने थाना अजनर में तहरीर देकर बताया कि वह बजाज फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के पद पर काम करता है। बृहस्पतिवार की शाम वह रिकवरी के काम से कैथोरा गांव गया था। जहां उसने मोबाइल किस्त जमा करने के लिए नरेश से बातचीत की। आरोप है कि इस बात पर नाराज होकर नरेश, मुल्लू, भरतू व अभिषेक ने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया और उसके दो मोबाइल भी खो गए। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।