महोबा। शहर के बजरंग चौक स्थित संकटमोचन मंदिर में शनिवार को अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर के संरक्षक शिवकुमार गोस्वामी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का विशेष पाठ आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया। (संवाद)