फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने महिला सभासद व उसके परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के राजीव नगर में नगर पंचायत द्वारा कब्जे की जमीन पर बने मकान को गिराए जाने की खुन्नस में दबंगों ने महिला सभासद व उसके परिजनों को लाठी-डंडों से पीटकर दिया। महिला सभासद की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजीव नगर की सभासद माया देवी शनिवार की शाम घर पर थी। तभी चार लोग लाठी-डंडे लेकर आ धमके और सभासद के पति दुर्गेश कुशवाहा पर हमला कर दिया। बचाने दौड़ी पत्नी माया देवी, पुत्री दीपिका व पुत्र धर्मेंद्र और मनीष को भी दबंगों ने पीट दिया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए चले गए। घटना की सूचना पर सभासद एकजुट हो गए और थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घनश्याम, विनोद, जयराम व रंजीत के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
सभासद मायादेवी ने बताया कि घनश्याम ने नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा कर मकान बना लिया था। जिस पर नगर पंचायत ने नोटिस देकर अवैध मकान को गिरा दिया था। जिससे पड़ोसी खुन्नस मान रहे थे। मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें