घूमर नृत्य की प्रस्तुति देती कलाकार।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर चल रहे नौ दिवसीय बुंदेलखंड शौर्य उत्सव की पांचवीं रात लखनऊ से आए अंकुर एंड नटराज ग्रुप के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। महिषासुर वध व घूमर नृत्य की प्रस्तुति देखकर दर्शक झूम उठे।
बुंदेलखंड शौर्य उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ बुधवार की रात हाईकोर्ट लखनऊ के रजिस्ट्रार महेंद्र भीष्म ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद नटराज ग्रुप के कलाकारों ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां प्रस्तुत कीं। इसके बाद महिषासुर वध की लीला का मंचन किया गया।
महिषासुर का वध होते ही पूरा मैदान मां के जयकारे से गूंजायमान हो गया। कलाकारों ने घूमर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। सिर पर कलश रखकर नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकारों को देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी विनोद पुरवार, सीओ रामप्रवेश राय, वैभव अरजरिया, हिमांशु परमार, डॉ. विभा पुरवार, प्रवीण चौरसिया मौजूद रहे।