फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने लगाई गोरखगिरी की परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली गोरखगिरि की परिक्रमा रविवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ हुई। सुबह छह बजे परिक्रमा शिव तांडव परिसर से शुरू होकर पठवा के बाल हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, कबीर आश्रम, सकरी सन्या होते हुए नागौरिया, काल भैरव मंदिर होते हुए मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इसके बाद सत्संग में वीरभूमि डिग्री कालेज के प्रवक्ता डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि 14 वर्ष के वनवास काल के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण व माता जानकी यहां कुछ समय रहे। प्रभु के चरण इस पर्वत पर पड़ने से यह कामदगिरि की तरह मनोकामना पूर्ण करने वाला हो गया है। परिक्रमा यात्रा में पं. अवधेश तिवारी, राजेंद्र राजपूत, प्रवीण चौरसिया, प्रह्लाद पुरवार, ग्यासी कोस्टा व ओमप्रकाश साहू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें