महोबा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सात स्थानों पर 141 कन्याओं का विवाह मंगलवार को होगा। यह जानकारी समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने दी।
उन्होंने बताया कि चरखारी ब्लाक परिसर में 20 और नगर पालिका द्वारा मेला मैदान में 10 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। ब्लाक कबरई सभागार में 16, नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित सम्मेलन में 20, कुलपहाड़ नगर पंचायत में 10, कबरई नगर पंचायत में 25, जैतपुर ब्लाक परिसर में 20 और ब्लाक पनवाड़ी में 20 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।