फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीयों की रोशनी व आतिशी नजारों से जगमग हुए धरती-आसमान

विज्ञापन
दिवाली पर्व पर झालरों से पटे मकान - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। रोशनी का पर्व दिवाली जिले में धूमधाम व हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त पर घरों व प्रतिष्ठानों में विधि विधान से गणेश-लक्ष्मी की पूजा आराधना की गई। शाम ढलते ही दीपकों की रोशनी व आतिशी नजारों से धरती व आसमान जगमगा उठे। देर रात तक घरों के बाहर लोग पटाखे व फुलझड़ी जलाकर दिवाली के जश्न में डूबे रहे। इससे पहले लोगों ने मिठाई, फल आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

कार्तिक मास की अमावस्या पर शनिवार को पूरा जिला दिवाली के जश्न में डूबा रहा। सुबह से ही मिठाई की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने मिठाई की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा घरों को संजाने का सिलसिला पूरे दिन चला। महिलाओं व किशोरियों ने दरवाजों पर आकर्षक रंगोली सजाई।
शाम ढलते ही शुभ मुहूर्त में घरों व प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी गणेश का विधि विधान से पूजन किया गया। शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, सिंहवाहिनी समेत सभी मंदिर दीपकों व झालरों की रोशनी से जगमग रहे। शाम से शुरू हुई आतिशबाजी देर रात तक चली। बच्चों ने अनारदाना, फुलझडी जलाकर खुशी मनाई तो युवाओं ने आसमान में सतरंगी नजारा बिखेरने वाली आतिशबाजी छुटाकर पर्व की खुशियां मनाई।

दिवाली पर्व पर घरों में की गई आकर्षक- फोटो : MAHOBA

बाजार में पूजा सामग्री की खरीदारी करते लोग- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें