खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के ग्राम कहरा में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जागने के बाद परिजनों की आवाज के बाद भी दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने टिनशेड हटाकर अंदर प्रवेश किया तो शव पंखे के हुक से झूलता मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्राम कहरा निवासी विपिन (26) पुत्र राम अवतार दूसरी मंजिल में रहता था जबकि परिवार के लोग नीचे रहते थे। शुक्रवार की रात को परिवार के लोग अपने कमरे में सो गए तभी विपिन ने दूसरी मंजिल में जाकर अंदर से कुंडी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जागने पर परिजनों ने विपिन को आवाज लगाकर जगाया लेकिन कोई जवाब न आने पर शक हुआ। तब परिवार के लोगों ने टीन शेड से चढ़कर अंदर प्रवेश किया। जहां पर उसका शव लटकता मिला। परिजनों होश उड़ गए। शव को नीचे उतार कर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)