पुलिस लाइन मार्ग पर एक सवारी गाड़ी क्रूजर का स्टेयरिंग फेल होने से
गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक खंभे से टकराकर पलट गई जिससे गाड़ी में सवार चार
महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। गाड़ी पलटते ही चीख पुकार मच गई। घायलों
को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस लाइन मार्ग से सवारी
भरकर जा रहे एक क्रूजर चालक की स्टेरिंग पुलिस लाइन के पास फेल हो गई गाड़ी
को असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार
महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई, पुलिस लाइन के समीप हुई घटना पर पहुंचे
सिपाहियों ने घायल महिलाआें को गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों में दो की
हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दो
महिलाओं को मामूली चोट आने पर मरहम पट़्टी कर छुट्टी कर दी गई। वहीं गाड़ी
के असंतुलित होने पर चालक ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। पुलिस चालक की तलाश
कर रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी एसके
वार्ष्णेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक घायलों को जिला
अस्पताल भेज दिया गया था, जहां पर रानी और सुनीता को अधिक चोट होने के कारण
जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है जबकि जबकि गेंदारानी सहित दो
महिलाएं मामूली चोट होने पर घर मरहम पट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया।
दुर्घटना के चलते बिजली का खंभा टूटने से कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही,
जिससे पुलिस लाइन क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।