फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारावफात की सजावट देखने उमड़ी भीड़

Tue, 06 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
वारावफात पर्व पर शहर में जगह-जगह आकर्षक सजावट की गई। रविवार की रात को जुलूस-ए-मोहम्मदी खत्म होने के बाद सजावट देखने जगह-जगह भारी भीड़ जुटी। पूरी रात शहर की गलियां और चौराहे गुलजार रहे। पूरा शहर बिजली की रोशनी से जगमग रहा।
विज्ञापन


पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर शहर की सड़कों के दोनों तरफ बांस बल्लियां गाड़कर सजावट की गई। भीतरकोट में आर्टीफीशियल मीनार, गुंबद बनाकर की गई सजावट आकर्षण का केंद्र रही।

ऊदल चौक, काजीपुरा, सुभाष चौक, भटीपुरा में पंडाल लगाकर सजावट की गई। सजावट देखने को रात आठ बजे से ही महिलाएं घरों से निकल पड़ीं। रात 11 बजे तक कड़ाके की ठंड होने के बाद भी सजावट देखने वालाें की भीड़ कम नहीं हुई। रात में भी सड़काें पर खासी चहल पहल दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें